सलमान खान को मारने जा रहा हूं...भाईजान को मिली एक और धमकी, पुलिस ने दर्ज किया नया मामला

salman khan

Salman Khan got another threat: सलमान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खास चर्चाओं में बने हैं। दरअसल जब से सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी तब से ही केस में नए अपडेट सामने आ रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के सदस्य मिलकर सलमान खान को मारने की धमकी दे रहे थे साथ ही कई बार कोशिश भी कर चुके हैं। इन धमकियों के मिलने पर सलमान खान की सुरक्षा और भी मजबूत कर दी गई है और पुलिस भी लगातार छानबीन कर रही है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बता दें कि इस अप्रैल में हुई भयावह घटना के बाद पुलिस ने कई कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अब इस मामले में नई जानकारी सामने आ रही है। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक आपराधिक धमकी देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

फायरिंग मामले में नया केस हुआ दर्ज
बता दें कि मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग वाले हादसे में अब नया केस दर्ज किया है और आपराधिक धमकी देने वाले एक शख्स को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान राजस्थान के बूंदी निवासी बनवारीलाल लटूरलाल गुर्जर के रूप में हुई है।

सलमान खान को मारने का था प्लान
अधिकारी ने यह भी बताया है कि गुर्जर ने यूट्यब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं तथा मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं। क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है। बता दें कि इसके बाद अब पुलिस और भी गंभीरता से जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X