Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली एक और सफलता, 5वां आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने घर के बाहर हुई फायरिंग के केस की वजह से चर्चाओं में बने हैं। दरअसल 14 अप्रैल को गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुबह 5 बजे के करीब अंधाधुंध फायरिंग होनी शुरू हो गई थी। हालांकि फायरिंग करने वाले उन दोनों हमलावरों को मुंबई पुलिस ने जल्द ही पकड़ लिया था साथ ही जिस गन से फायरिंग की थी उस गन को भी बरामद कर लिया था। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया था। वहीं अब मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। जी हां, बताया जा रहा है कि इस केस से जुड़े पांचवे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
क्राइम ब्रांच तो मिली एक और सफलता
क्राइम ब्रांच की रिपोर्ट के मुताबिक इस आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पांचवा आरोपी उन दोनों शूटर्स को (सागर पाल और विक्की गुप्ता) पैसे की व्यवस्था करके देता साथ ही रेकी करने में मदद करता था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया है कि मोहम्मद चौधरी को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेने की भी मांग की जाएगी।
हमलावरों ने उगली ये बात
बता दें कि दोनों शूटर्स (सागर पाल और विक्की गुप्ता) को गुजरात में गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के बाद हमलावरों ने बताया था कि इस हमले से पहले उन्होंने सलमान खान की 3 बार रेकी की थी। बता दें कि इस हादसे को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई है। अनमोल बिश्नोई ने तो सलमान खान को फेसबुक पर खुली चेतावनी भी दी थी। अनमोल बिश्नोई ने यह भी कहा था कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। जिसके बाद से समलान खान की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











