..................... सलमान खान की टाइगर 3 से सामने आई नई डिटेल, खुशी के मारे उछल पड़ेंगे फैंस! Salman Khan finish Antim shoot in Feb then join Tiger 3 shooting from March new details - Hindi Filmibeat

सलमान खान की टाइगर 3 से सामने आई नई डिटेल, खुशी के मारे उछल पड़ेंगे फैंस

सलमान खान ने हाल में ही राधे फिल्म का ऐलान करके फैंस को खुश कर दिया है। जी हां, सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। राधे यॉर मोस्ट अवेटिड भाई ईद 2021 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब इन खबरों के बीच सलमान खान को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि अभिनेता अपने बहनोई की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रूथ की शूटिंग फरवरी तक खत्म करके टाइगर 3 की शूटिंग में जुट जाएंगे।

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, महेश मांजेरकर की फिल्म अंतिम की शूटिंग सलमान खान फरवरी तक खत्म करके अपने बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे। अंतिम फिल्म में आयुष शर्मा और सलमान खान पहली बार साथ में नजर आएंगे। खास बात ये है कि अंतिम में सलमान खान सेकेंड लीड रोल में हैं जबकि आयुष शर्मा लीड रोल में हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म टाइगर 3 जिसका फाइनल टाइटल तय नहीं हुआ है, इसकी शूटिंग मार्च से शुरू कर सकते हैं। मार्च 2021 से लेकर सिंतबर 2021 तक सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे।

सलमान खान अंतिम फिल्म

सलमान खान अंतिम फिल्म

सलमान खान को लेकर कहा जा रहा है कि वह मुंबई में आखिरी शेड्यूल को अगले महीने में खत्म कर देंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि दीसरे क्वार्टर में अंतिम फिल्म रिलीज भी हो सकती है।

सलमान खान की टाइगर 3

सलमान खान की टाइगर 3

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट में सबसे बड़ा प्रोजेक्ट टाइगर 3 भी है। इस सीरीज की दो फिल्में पहले ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। अब कहा जा रहा है कि सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग फरवरी से सितंबर तक करेंगे। एक बार फिर अविनाश सिंह राठौड़ के किरदार से उनकी वापसी होगी।

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ

टाइगर 3 में कैटरीना कैफ

कहा जा रहा है कि एक बार फिर सलमान खान और कैटरीना कैफ टाइगर 3 में नजर आ सकते हैं। फिल्म में जोया के किरदार में कैटरीना को जगह मिल सकती है।

पठान में सलमान खान

पठान में सलमान खान

शाहरुख खान अभिनीत पठान में दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है जिसका शूट भी वह जल्द करने वाले हैं। कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ आनंद द्वारा अभिनीत पठान में सलमान खान अपने टाइगर वाले किरदार में ही दिखेंगे।

ईद पर राधे

ईद पर राधे

सलमान खान की राधे ईद पर रिलीज होगी। देशभर के सिनेमाघरों के मालिकों ने सलमान खान को राधे को सिनेमाघरों में रिलीज करने की गुजारिश की थी जिसे मानते हुए सलमान खान ने राधे को थिएटर्स में रिलीज करने का फैसला लिया।

सुहाना खान की ग्लैमरस फोटो को देख आप भी कहेंगे, 'उफ्फ! इन आंखों की मस्ती'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X