सलमान की दबंगई बर्दाश्त नहीं, सिगरेट पीने पर हुआ जुर्माना

जहां सल्लू मियां अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे थे। हुआ यूं कि जनाब ने शूटिंग से बाहर निकल कर सार्वजिनक स्थल पर सिगरेट पीना शुरू कर दिया। एक तो वो सिंगरेट पी रहे थे ऊपर से मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस था। सो स्वास्थ्य मंत्रालय ने ठोंक दिया सल्लू मियां पर 200 रूपये का जुर्माना। सलमान के साथ जुर्माना उस होटल मालिक पर भी लगाया गया क्योंकि उसके ही होटल में सलमान धूम्रपान कर रहे थे।
ये बातें ये साबित करती हैं कि कानून सबके लिए बराबर हैं। भले ही सलमान फिल्मो में बेल्ट में हाथ डालकर डांस करें या फिर चश्मे को पीठ पर टांगे। लेकिन पर्दे के बाहर उनकी दबंगई को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सलमान के चाहने वाले बहुतायत में हैं । उनकी हर अदा को युवागण अपना स्टाइल बना लेते हैं ऐसे में सलमान को सोचना चाहिए वो ऐसा कोई काम ना करें जिसका गलत प्रभाव लोगों पर पड़े। आपको बता दें कि फिल्म बॉडीगार्ड में सलमान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आयेंगी।
;

Click it and Unblock the Notifications











