जोधपुर जेल में दिखा सलमान खान का स्टारडम, ऑटोग्राफ दे रहे हैं, देखिए वायरल तस्वीरें
सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में काला हिरण शिकार मामले में अपनी पांच साल की सज़ा का दूसरा दिन काट रहे हैं लेकिन जेल के अंदर भी सलमान खान की स्टारडम कम नहीं हुई।
डीएनए की एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान जेल में भी ऑटोग्राफ ही दे रहे हैं। दरअसल, जेल में काम करने वाले एक कर्मचारी का बच्चा सलमान खान का बहुत बड़ा फैन है। तो उस कर्मचारी ने सलमान से बच्चे के लिए ऑटोग्राफ मांगा।

सलमान ने भी एक कागज़ पर With Love Salman Khan लिख कर दे दिया। हालांकि इस तस्वीर की पुष्टि हम नहीं करते हैं। अब ये बस इसी देश में हो सकता है जहां, जेल के अंदर कैदी को भी स्टारडम और रसूख दोनों दिया जाता है।
अब एक छोटे बच्चे को ये समझाने के बजाय कि बेटा आदमी कितना भी बड़ा हो, अपराथ करेगा तो जेल ही जाएगा, माता पिता बच्चों के लिए सलमान खान का ऑटोग्राफ जेल से लेकर आ रहे हैं।
खैर अब बच्चे को ज़ाहिर सी बात है कि समझाया नहीं गया है कि स्टार के असली जीवन में और रील लाइफ में कितना अंतर होता है। और यही बात जज ने भी सलमान खान के वकील को कही थी।
सलमान को लाखों करोड़ो लोग भगवान की तरह फॉलो करते हैं, ऐसे में जो वो करेंगे वही फैन्स भी करेंगे। वैसे उस बच्चे को हम बताना चाहेंगे कि सलमान की गलतियों से उसे क्या क्या सीखना चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications












