आमिर ने कहा 'जय हो'.. खिलखिला पड़े सलमान खान
सलमान खान को आमिर का 'जय हो' ट्वीट बेहद पसंद आया। उन्होंने कहा, "क्या सचमुच! यह तो बेहद प्यारी बात है। हर कोई ऐसा करता है और हमें भी करना चाहिए। मुझे लगता है कि यह बेहतर प्रतिस्पर्धा और प्यार दर्शाने का अच्छा, सबसे अच्छा तरीका है।"
इससे पहले सलमान ने रिएलिटी टीवी शो 'बिग बॉस-साथ 7' में आमिर की फिल्म 'धूम : 3' का प्रचार किया था और 'डांस इंडिया डांस' के सेट पर सलमान ने कहा, "आप किसी की मदद करते हैं और अपने आपको बहुत ऊंचे स्तर पर ले जाते हैं। जैसे कि आमिर कोशिश कर रहे हैं कि लोग 'जय हो' देखने सिनेमाघर जाएं। यह अच्छी बात है।"
आपको बता दें कि आमिर खान ने रविवार को ट्विटर पर लिखा था कि "जय हो' आने में 12 दिन बाकी।" दोनों अभिनेताओं ने वर्ष 1994 में फिल्म अंदाज अपना-अपना में साथ काम किया था।
गौरतलब है कि फिल्म 'जय हो' 24 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान संग तब्बू, डेजी शाह, सारा खान औऱ महेश ठाकुर है। फिल्म का जबरदस्त प्रमोशन जारी है। फिल्म सामाजिक मु्द्दे पर है। फिल्म का सलमान खान के चाहने वाले बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान द्वारा निर्देशित 'जय हो' आम आदमी की ताकत पर केंद्रित है। जिस पर सलमान के भाई अभिनेता-फिल्मकार अरबाज खान कहते हैं कि फिल्म का कहीं न कहीं देश की मौजूदा राजनीति स्थिति से संबंध है। उम्मीद करता हूं कि फिल्म लोगों को पसंद आयेगी।


Click it and Unblock the Notifications
