सलमान खान का बड़ा दिल - लॉकडाउन में 25 हज़ार लोगों की ली ज़िम्मेदारी

इस समय बॉलीवुड साथ मिलकर ना सिर्फ कोरोना वायरस से बच रहा है बल्कि देश को हो रहे नुकसान की भरपाई करने की भी पूरी कोशिश कर रहा है। FWICE, एक सिनेमा ग्रुप ने सलमान से लॉकडाउन के समय कर्मचारियों को होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई की मदद मांगी थी।

अब सलमान खान ने अपने चैरिटी फाउंडेशन बींग ह्यूमन के तहत, 25 हज़ार लोगों को ज़िम्मेदारी ली है जो फिल्म इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पर काम करते हैं और इस समय बहुत बुरी तंगी झेल रहे हैं।

salman-khan-financially-supports-25-thousand-workers-from-the-film-industry-during-lockdown

गौरतलब है कि FWICE ने एक रिपोर्ट में बताया था कि उनके अंदर 5 लाख लोग काम करते हैं। जिनमें से लगभग 25 हज़ार को तत्काल मदद की ज़रूरत है।

ऐसे में FWICE ने सलमान खान, अमिताभ बच्चन सहित कुछ बड़े नाम को संपर्क किया था और मदद की गुहार की थी। अब सलमान खान ने इन 25 हज़ार लोगों का ज़िम्मा अपने सर ले लिया है।

जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं हो जाता और बॉलीवुड में काम वापस शुरू नहीं हो जाता है इन 25 हज़ार लोगों की आर्थिक मदद बींग ह्यूमन करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X