सलमान खान की फिल्म 'भारत', अली अब्बास जफर ने शेयर किया First LOOK
Recommended Video

सलमान खान की अगली फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरु हो चुकी है और निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म की शूटिंग से पहली तस्वीर भी शेयर कर दी है। कोई शक नहीं कि यह सलमान फैंस के लिए धमाकेदार सरप्राइज है। फिल्म की टैगलाइन है- A journey of a man and a nation together. भारत 2019 की ईद पर रिलीज हो रही है।
इस एक्शन- थ्रिलर REMAKE में शाहरुख खान फाइनल!
बता दें, भारत सलमान खान की सबसे मंहगी फिल्मों से एक है। फिल्म का बजट 180 करोड़ तक रखा गया है। लिहाजा, फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी बेसब्री भी है। अतुल अग्रिनहोत्री और भूषण कुमार के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2014 में आई दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माई फादर' की कहानी पर आधारित है।

भारत एक आदमी के जीवन की 70 सालों की कहानी है.. जहां वह अलग अलग घटनाओं से गुजरता है। बता दें, फिल्म में सलमान खान 17 से 70 साल तक के लुक में दिखेंगे। वहीं, फिलहाल एक्ट्रेस फाइनल नहीं की गई है। लेकिन अफवाह है कि फिल्म में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा दोनों ही होंगी।
यहां जानें भारत से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications