DHAMAKA: सलमान खान....विलेन....रेस 3...बोलो हां या ना!
जी हां बिल्कुल सही सुना है आपने। अगर सूत्रों की मानें तो सुपरहिट सीरीज़ रेस के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने सलमान खान को फिल्म के तीसरे पार्ट के लिए अप्रोच किया है। रेस 3 की स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है और फिल्म में सलमान खान विलेन का रोल कर सकते हैं।
वैसे भी सलमान खान को काफी समय से विलेन का रोल करने में बड़ी दिलचस्पी है। खबरों की मानें तो किक 2 में भी उनका एक किरदार विलेन का होगा। हाल ही में उन्होंने मक्खी सीक्वल में विलेन बनने की ख्वाहिश ज़ाहर की थी।
[तगड़ा Rumor: सनी लियोन हुईं फिल्म में IN और सलमान का WALK OUT!]
अब रमेश तौरानी ने सलमान खान की ख्वाहिश पूरी करने का ज़िम्मा ले लिया है। रेस और रेस 2 दोनों ही सुपरहिट फिल्में थीं और सैफ के साथ इस बार अगर सलमान खान इस फिल्म से जुड़ गए तो इसे ब्लॉकबस्टर होने से कोई नहीं रोक सकता।
[सुपरहिट रीमेक के लिए फाइनल हैं सलमान - कैटरीना]
हो सकता है कि सलमान के आने के बाद रेस 3, आमिर - कैटरीना की धूम 3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दे। बस सलमान हां कर दें क्योंकि 9 बार वो ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
