..................... टेलीविजन पर सलमान खान की फिल्मों के साथ टीआरपी पर हासिल की जाएगी जीत | Salman Khan’s films to re-run by channels on television to increase TRPs - Hindi Filmibeat

दूरदर्शन ने 'रामायण', तो टीआरपी के लिए अन्य चैनलों ने लिया सुपरस्टार सलमान खान का सहारा

कोरोना महामारी के कारण लागू की गई लॉकडाउन की स्थिति ने टीवी चैनलों पर नए कंटेंट को प्रदर्शित करने में असमर्थता पैदा कर दी है क्योंकि शूटिंग और प्रोडक्शन का काम रुक गया है। ऐसे समय में, टेलीविजन चैनल के पास दर्शकों के लिए कंटेंट की कमी हो गयी है। लिहाजा, दर्शकों को जोड़े रखने के लिए वह सलमान खान की फिल्मों को फिर से दिखा रहे हैं।

चैनल पर एक ट्रेंड देखने मिला है जिसके तहत सलमान खान की फिल्मों के साथ टीआरपी रेटिंग्स में वृद्धि देखने मिली हैं। इस समय में, अपनी टीआरपी को बनाये रखने के लिए उनकी लोकप्रियता के आधार पर, देश भर के चैनल सलमान की फिल्मों को फिर से दिखा रहे हैं क्योंकि मनोरंजन की दुनिया में यह सुपरस्टार एक घरेलू नाम हैं।

Salman Khan

दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए, टेलीविजन चैनलों द्वारा सलमान खान की लोकप्रिय फिल्में दिखाई जा रही हैं और देशव्यापी लॉकडाउन के बीच टीआरपी अपने चरम पर है।

लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस के साथ टेलिविज़न में इतिहास रचने वाले सलमान उन कुछ अभिनेताओं में से एक हैं जिन्होंने रियलिटी शो को एक ऐसे स्तर पर पहुंचा दिया है जो अकल्पनीय है। उनका व्यक्तित्व और उनके सुपरस्टारडम के साथ हर बार टीआरपी में उछाल देखा गया है। नजीतन, रियलिटी शो बिग बॉस को भी फिर से टेलीकास्ट किया जा रहा है।

सलमान की अपनी फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्में रिलीज होने पर बॉक्स ऑफिस पर फ़तह हासिल करने में सफ़ल रहती हैं। होम कवॉरंटिन के वक़्त में, उनके सभी प्रशंसक उन्हें टेलीविजन पर देखकर निश्चित रूप से बेहद खुश हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X