सलमान खान फिल्म्स के नाम पर चल रही टाईगर 3 की कास्टिंग, एक्टर ने दी धमकी
सलमान खान की प्रोडक्शन कंपनी सलमान खान फिल्म्स के नाम पर काफी बड़ी धांधली चल रही थी। खुलासा होने पर एक्टर ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर लोगों को चेतावनी दी कि उनके नाम पर कहीं तस्वीरें ना भेजें।
वहीं दूसरी तरफ, उन्होंने ऐसा करने वालों को भी धमकी देते हुए कहा कि उनके नाम का इस्तेमाल करना बंद करें।

सलमान खान ने अपने संदेश में लिखा - मैं ये साफ कर देना चाहता हूं ना तो मैं और ना ही सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कोई भी कास्टिंग कर रहे हैं। ना ही हमने किसी कास्टिंग एजेंट को काम पर रखा है।
कृपया ऐसे किसी भी ईमेल या मेसेज पर भरोसा ना करें। कोई भी पार्टी अगर सलमान खान फिल्म्स का नाम इस्तेमाल कर ऐसा कर रही है तो हम उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











