सालों बाद फिर साथ आई सलीम-जावेद जोड़ी, दोनों की डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मेन' को पेश करेंगे सलमान-जोया-फरहान

अब तक की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक, तीन प्रमुख प्रोडक्शन हाउस- सलमान खान फिल्म्स, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी फिल्म्स जल्द सलीम खान और जावेद अख्तर की डॉक्यूमेंट्री- 'एंग्री यंग मेन' पेश करने के लिए एक साथ आने के लिए तैयार हैं। दोनों दिग्गज देश के दो सबसे प्रसिद्ध लेखकों में से हैं।

नम्रता राव द्वारा निर्देशित, डॉक्यूमेंट्री का निर्माण सलमान खान (सलमान खान फिल्म्स), फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी (एक्सेल एंटरटेनमेंट), जोया अख्तर और रीमा कागती (टाइगर बेबी फिल्म्स) के नेतृत्व में तीन बैनरों के तहत एक संयुक्त उद्यम के रूप में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट उस युग के जादू को कैप्चर करेगा जिसे सलीम-जावेद ने मिलकर बनाया था।

salim javed

सलीम-जावेद को स्टार का दर्जा हासिल करने वाले पहले भारतीय पटकथा लेखक होने के लिए जाना जाता है, जो अब तक के सबसे सफल भारतीय पटकथा लेखक है, जिन्होंने 1970 के दशक में भारतीय सिनेमा में क्रांति ला दी, बॉलीवुड फॉर्मूला बदल दिया व फिर से शुरू किया और बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर फॉरमेट का नेतृत्व करते आये है।

क्यों टूटी जोड़ी
कई फिल्मों में सलीम जावेद की जोड़ी ने साथ में काम किया। लेकिन दोनों ने फिर साथ में काम करने से हमेशा हमेशा के लिए मना कर दिया। दोनों ने आजतक इस बात पर कभी जिक्र नहीं किया कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि दोनों ने साथ में काम करने से मना कर दिया। अब माना जा रहा है कि इस डॉक्यूमेंट्री में इससे पर्दा उठ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X