इस साल नो सलमान खान!
सलमान खान ने फिल्हाल अपने काम से ब्रेक ले रखा है और इस ब्रेक के चलते सलमान की सभी फिल्मों की शूटिंग में देरी होने की पूरी संभावना है। सलमान खान की फिल्म मेंटल जो कि इस साल ईद पर रिलीज होने वाली थी अब शायद इस साल ही रिलीज ना हो। वैसे भी मेंटल फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से बातें चल रही थीं। पहले कहा गया कि फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी फिर खबर आई कि फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। लेकिन अब फिल्म कब रिलीज होगी ये किसी को नहीं पता। ईद पर इस साल शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के रिलीज होने की खबर है।
लेकिन सच तो ये है कि पिछले चार सालों से लगातार अपनी फिल्मों से करोड़ों कमा रहे सलमान खान की इस साल अगर एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई तो उनके करियर की तो डबल वाट लग जाएगी। लेकिन अभी भी उम्मीद यही है कि शायद कुछ चमत्कार हो जाए और सलमान खान की फिल्म इस साल रिलीज हो जाए। लेकिन सलमान के फैन्स को भी सलमान से ज्यादा सलमान की तबियत की चिंता है और वो चाहते हैं कि भले ही सलमान खान की कोई फिल्म इस साल रिलीज ना हो लेकिन सलमान खान की तबियत सलामत रहे।


Click it and Unblock the Notifications












