राधे योर मोस्ट वांटेड भाई के फैंस के लिए बड़ी खबर, सलमान खान को टक्कर देंगे जैकी श्रॉफ

By Filmibeat Desk

सलमान खान की बहुप्रतिक्षित राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर कोई ना कोई बड़ी अपडेट सामने आती रहती है। इस फिल्म में सलमान खान पुलिस की भूमिका निभायेंगे इसे लेकर अभी तक खुलकर खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट में इसे तय माना जा रहा है। वहीं अब ये बात सामने आ रही है कि सलमान खान के साथ जैकी श्रॉफ भी पुलिस अफसर की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकी श्रॉफ और दिशा पटानी भी नजर आयेंगे।

ऐसे में दिशा पटानी की भूमिका पर अभी खुलकर कोई बात सामने नहीं आयी है। लेकिन अपने जमाने में पुलिस की भूमिका में राम लखन फिल्म में कमाल दिखाने वाले जैकी इस फिल्म से दोबारा से पुलिस की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। लेकिन इस बार उनका अंदाज लखन जैसा होगा। यानी कि एक मजेदार पुलिस अफसर की भूमिका में होंगे जैकी श्रॉफ।

Salman Khan,

रिपोर्ट के अनुसार जैकी श्रॅाफ अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वह सलमान खान सेे बड़े अधिकारी की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं। दोनों असल जिंदगी में भी एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। ठीक पर्दे पर ये मस्ती देखना जैकी श्राॅफ और सलमान खान के फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा।

कोविड 19 के कारण राधे इस साल ईद पर रिलीज नहीं हो पाई। इसे अगले साल किसी खास तारीख पर रिलीज करने की योजना है। सलमान खान ने हाल ही में ये साफ तौर पर कहा है कि कोरोना को देखते हुए वह राधे की रिलीज में कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। उनकी पहली प्राथमिकता लोगों की कोरोना सुरक्षा है। यानी कि इस फिल्म की रिलीज के लिए अगले साल भी फैंस को थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X