सलमान खान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की एडवांस बुकिंग शुरु, जानें डिटेल्स
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' 13 मई को ईद के मौके पर दुनियाभर में डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ चुनिंदा सिनेमाघरों में भी रिलीज हो रही है। हालांकि यूएई में फिल्म की सिर्फ थियेट्रिकल रिलीज होनी है। यूएई, साउदी अरब, ओमान, कुवैत और बाहरेन में राधे के लिए लिए एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है।
कोरोना महामारी के इस समय में सलमान खान की फिल्म फैंस के लिए किसी राहत से कम नहीं। साल 2020 ईद से पोस्टपोन होते होते फिल्म अब 2021 ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। यह बॉलीवुड की पहली hybrid रिलीज होने वाली है।

खाड़ी देशों में फिल्म की बुकिंग रिलीज के दो हफ्ते पहले ही शुरु हो चुकी है, जिसे सलमान खान फैंस Vox सिनेमा, Novo सिनेमा, Reel सिनेमा, Star सिनेमा समेत लोकल सिनेमा के वेबसाइट्स पर ले सकते हैं। बता दें, खाड़ी देशों में सलमान खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।


Click it and Unblock the Notifications