रिलीज होते ही Leak हो गई Race 3, पूरी फिल्म हुई वायरल, चौंक जाएंगे आप!
हाल ही में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की एक और फिल्म रेस 3 ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचा दी है। फिल्म ने 3 दिनों में जहां भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, ओवरसीज में भी फिल्म दमदार कमाई कर रही है। जहां एक तरफ इस फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई जारी है वहीं इसी बीच रेस 3 के मेकर्स के लिए बेहद बुरी खबर आ रही है। इस खबर के चलते रेस 3 के बिजनेस पर भी काफी बुरा असर पड़ सकता है।
[Race 3 में हुई ये फनी Mistakes, देखकर आप भी हंस पड़ेंगे, आपने पकड़ पाईं?]
हाल ही में सलमान खान की ये भारी-भरकम बजट वाली फिल्म रेस 3.. सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। कुछ यूजर्स ने थिएटर के डबिंग प्रिंट को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। इसके साथ ही रेस 3 का ये डबिंग प्रिंट ताबड़तोड़ वायरल हो गया है। कई चैटिंग ऐप्स और ग्रुप पर शेयर किया जा रहा है। फिलहाल तो रेस 3 बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है लेकिन माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर लीक होने के कारण रेस 3 के बिजनेस पर बुरा असर पड़ सकता है।

फिल्म के लीक होने पर फिल्म के प्रोड्यूसर या सलमान खान की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सलमान खान की इस फिल्म के लिए लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला है। फिल्म लीक होन का ये पहला वाकया नहीं है। एक फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स जहां जी-तोड़ मेहनत करते हैं वहीं काफी पैसा भी बहा दिया जाता है। ऐसे में कुछ लोगों की वजह से न ऐसी घटनाएं वाकई दुर्भाग्यपूर्ण हैं। खैर, आगे जानें सलमान की रेस 3 से पहले सोशल मीडिया पर कौन-कौन की फिल्में सोशल मीडिया पर हो चुकी हैं लीक।


Click it and Unblock the Notifications