रेस 3 के लिए बुरी खबर, अब सलमान तो रो ही देंगे, चौंक जाएंगे आप!
Recommended Video

हाल ही में सलमान खान की फिल्म रेस 3 जबरदस्त सुर्खियों में है.. नहीं इस बार फिल्म का बॉक्स ऑफिस नहीं बल्कि वजह कुछ और है। अगर आपको याद हो तो कुछ दिन पहले गूगल ने सलमान खान को सबसे खराब बॉलीवुड एक्टर करार दे दिया था वहीं अपनी उनकी फिल्म रेस 3 को लेकर बुरी खबर आई है। यूं तो रेस 3 सलमान खान की फिल्म है लेकिन इसे काफी निगेटिव रिएक्शन्स मिले हैं। इतने खराब कि सोशल मीडिया पर खुलेआम सलमान खान से लोगों ने दबंग 3 न बनाने की अपील कर डाली।
[जब संजू बाबा से मदद मांगने पहुंचे शाहरुख खान, दिया चौंकाने वाला जवाब, आज तक नहीं भूले]
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 अब तक 160 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ यह फिल्म सलमान खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म की लिस्ट में सातवें नंबर पर आ चुकी है। हालांकि भारी भरकम बजट की वजह से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ऐवरेज रही है। ये सलमान खान के लिए काफी निराशा जनक बात है। वहीं हाल ही सलमान खान की ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे खराब फिल्म घोषित हो चुकी है।

रेस 3 को मिले काफी ज्यादा नेगेटिव रिव्यूज के कारण यह IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) की लिस्ट में दुनिया की सबसे कम रेटेड फिल्मों में शामिल हो गई है। इसका मतलब सलमान खान की ये फिल्म दुनिया की 100 सबसे खराब फिल्मों में शामिल हो गई है। इस लिस्ट में सलमान की रेस 3 के अलावा भारत की 7 और फिल्में भी हैं। आगे जानें कौन सी हैं भारत की वो सबसे खराब फिल्में जो दुनिया भर की 100 कम रेटेड फिल्मों में शामिल हुई हैं-


Click it and Unblock the Notifications