'मेंटल' ने लगाया सलमान को 25 करोड़ का चूना
सलमान की आने वाली फिल्म मेंटल बनने से पहले ही काफी चर्चित हैं। कभी फिल्म की रिलीज को लेकर फिल्म में बवाल मचला है तो कभी फिल्म की अजीब सी स्टारकास्ट फिल्म को चर्चा में ले आती है।
लेकिन इस बार सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म मेंटल ने सलमान खान समेत उनके परिवार पर 25 करोड़ का चूना लगाया है।खबर है कि फिल्म के निर्माता-निर्देशक और सल्लू मियां के छोटे भाई सोहैल खान ने फिल्म की शूटिंग के लिए साउथ के फाइट मास्टर को साइन किया था।
एआईएफईसी के नियमों के तहत किसी भी फिल्म में लोकल कलाकारों की भागीदारी 70 फीसदी और फाइट कलाकारों की भागीदारी 30 प्रतिशत होती है। लेकिन साउथ के फाइट मास्टर ने सोहैल से कहा कि वो अपने पचास फीसदी कलाकारों के ही साथ फिल्म में काम करेगा जिसे सौहैल और सलमान ने मना कर दिया जिससे नाराज होकर फाइट मास्टर ने काम रोक दिया, जिसकी वजह से फिल्म मेंटल की शूटिंग रोकनी पड़ गयी। जिसके कारण सोहैल समेत सलमान खान को 25 करोड़ का घाटा हुआ है।वैसे अगर मुश्किल में सलमान खान हो तो बॉलीवुड कैसे हंस सकता है इसलिए सलमान खान के साथ फाइट मास्टर का यह रवैया देखकर बॉलीवुड के कई डायरेक्टरों ने अपनी फिल्म से साउथ के कई स्टंट डायरेक्टर्स को हटा दिया है। देखते हैं इसके बाद भी मेंटल के फाइट मास्टर का दिमाग सही होता है कि नहीं?


Click it and Unblock the Notifications












