29Years: इस फिल्म से सलमान खान बने Best Actor, ताबड़तोड़ 6 अवॉर्ड, रिकॉर्डतोड़ ब्लॉकबस्टर
बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान आज ऐसे सुपरस्टा है जिनके होने भर से ही फिल्म 100 करोड़ी मान ली जाती है। वहीं सलमान का स्टारडम हमेशा से इतना तगड़ा नहीं था एक ऐसा दौर भी था जब सलमान के लिए फिल्में हिट करवाना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे ही दौर में उन्हें एक ऐसी फिल्म जिसने सलमान खान की किस्मत बदल दी और तो और ताबड़तोड़ कमाई के साथ जबरदस्त अवॉर्ड भी दिलवाए। ये फिल्म 29 साल पहले आज के ही दिन रिलीज हुई थी।
[बाहुबली से लेकर सिंबा तक, 10 सुपरस्टार्स ने Reject की ब्लॉकबस्टर फिल्में, बाद में पछताए]
अगर आप अब तक नहीं समझे तो आपको बता दें कि हम बात कर रहे हैं सलमान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की.. इस फिल्म से सिर्फ सलमान ही नहीं बल्कि डेब्यू कर रहीं एक्ट्रेस भाग्यश्री की किस्मत भी खुल गई। इसी फिल्म के बाद सलमान का स्टारडम ऐसा बढ़ा कि आज तक थमा नहीं है। सलमान आज तक 'मैंने प्यार किया' के डायरेक्टर सूरज बडजात्या के शुक्रगुजार हैं।

इस फिल्म ने 14 करोड़ की कमाई थी और आप हैरान रह जाएंगे कि ये सलमान की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म है। फिल्म को 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे.. और तो और इस फिल्म के लिए सलमान को बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें सलमान खान की टॉप 10 बेस्ट फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











