Siddharth Nigam: सलमान खान की फिल्म में नजर आने वाले सिद्धार्थ निगम ने तुनिषा सुसाइड़ केस में किया बड़ा खुलासा

Siddharth Nigam: टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ निगम जो कि जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं, उन्होंने अपनी दोस्त और टीवी एक्ट्रेस तुनीशा शर्मा सुसाइड केस में बड़ा खुलासा किया है। जाहिर है कि तुनिषा सुसाइड केस में उनके बॉयफ्रेंड का नाम सामने आ चुका है।
दरअसल पूरी बात ऐसी है कि, तुनिषा शर्मा सुसाइड केस में नए नए पहलूओं का खुलासा हो रहा है। तुनीशा शर्मा के कथित बॉयफ्रेंड शीजान अब पुलिस हिरासत से बाहर आ चुके हैं। हालांकि, अभी भी तुनीशा की मां शीजान को बेगुनाह मानने से इंकार कर रही हैं।
तो ऐसे में अब इसी क्रम टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ निगम ने बताया है कि मौत से एक दिन पहले तुनिशा ने उन्हें और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल को वीडियो कॉल किया था। बता दे कि, तुनिषा और सिद्धार्थ काफी अच्छे दोस्त थे।
अभिनेता ने तुनिषा की मौत पर शोक जताया है और खुलासा करते हुए बताया, 'यह मेरे लिए काफी ड्रिपेशन वाला पल था। मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा था कि तभी तुनिषा ने जस्सी पाजी को वीडियो कॉल किया। वो दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो करने वाले थे। मैंने तुनिषा से एक साल बाद वीडियो कॉल पर बात की थी।'
आप बात करते हुए सिद्धार्थ ने आगे कहा, 'वह बहुत एक्साइटेड थी और हमसे मिलने का प्लान बना रही थी। अगले दिन जब मैं वर्कआउट के लिए जा रहा था तो मुझे फोन आया कि तुनिशा अब नहीं हैं, लेकिन मेरे पास फोन आते रहे और फिर फाइनली मुझे पता चला कि अब तुनिशा सच में हमारे बीच नहीं रही। उस घटना ने मुझे बुरी तरह तोड़ कर रख दिया और मुझे आज भी विश्वास नहीं होता है।'
तुनिषा सुसाइड केस में पहले भी कई सारे सेलेब्स अपनी अपनी राय रख चुके हैं, लेकिन सच क्या है अभी तक सामने नहीं आया है। आपको बता दें कि सिद्धार्थ जल्द ही फिल्म किसी का भाई किसी की जान में फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगे। इससे पहले सिद्धार्थ आमिर खान की फिल्म में नजर आ चुके हैं और कई सारे टीवी शोज भी कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications












