..................... Salman Khan film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan passed by CBFC, got U/A certificate - Hindi Filmibeat

Salman Khan: सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को सीबीएफसी ने किया पास, मिला U/A सर्टिफिकेट

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म का लेकर हर तरफ एक अलग ही क्रेज बना हुआ है, फिल्म भी रिलीज के लिए पूरी तरह है। अब खबर आई है कि, किसी का भाई किसी की जान सीबीएफसी ने पास कर दी है।

सलमान खान की फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, फिल्म में पूजा हेगड़े और वेंकटेश डग्गुबाती की अहम भूमिका है।

फैंस के बीच फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है, ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द शुरू होने वाली है। यह इंटरनेशनल सर्किट में शुरू हो चुकी है।

सलमान खान की फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम 2 घंटे 24 मिनट है। वहीं, सीबीएफसी नहीं किसी भी बड़े बदलाव की मांग नहीं की है। फिल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट और 7 सेकंड है।

सलमान खान की फिल्म तो हमेशा ही फैमली एंटरटेनमेंट होती है, तो हर बार की तरह यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म होगी। फिल्म का पहला हाफ 1 घंटा 16 मिनट और 44 सेकंड का है। वहीं, दूसरा हाफ 1 घंटे 7 मिनट 23 सेकंड का है।

सलमान खान की फिल्म में 8 गाने हैं, जिसमें से पांच फुल सॉन्ग है। वहीं, 3 गाने बैकग्राउंड में चल रहे हैं। फिल्म के 2 गाने नइयो लगदा, एंटम्मा फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं।

सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर हाल ही में, जारी किया गया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। बैसे तो सलमान खान की इस साल कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद उनकी टाइगर 3 आएगी।

सलमान खान की लंबे समय के बाद ईद के अवसर पर कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वह इसे लेकर उत्साहित है। बैसे सलमान एक ऐसे स्टार है जिनकी फिल्म ईद और दीवाली पर आती हैं और फैंस के फिल्म इसको लेकर चर्चा बनी रहती हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X