ईद 2014 पर रिलीज होगी सलमान की फिल्म 'किक'
हमेशा से सलमान के लिए ईद पर फिल्म रिलीज होना लकी रहा है। इश साल उनकी अनुपस्थिति पर शाहरूख खान ने ईद का नफा कमा लिया वो भी अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के जरिये। देखते हैं कि सलमान की फिल्म 'किक' शाहरूख की ' चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकार्ड तोड़ पाती है कि नहीं।
साजिद नाडिया निर्देशित फिल्म 'किक' में सलमान संग पहली बार अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज काम कर रही हैं। जिसको लेकर जैकलीन बहुत ज्यादा उत्साहित है। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान संग काम करने की बेहद इच्छा थी लेकिन उनकी यह इच्छा इतनी जल्द पूरी हो जायेगी, यह नहीं सोचा था। मालूम हो कि साजिद नाडिया निर्देशित इस फिल्म के निर्माता खुद सलमान खान ही हैं। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है।
अमिताभ बच्चन की बहुत बड़ी फैन जैकलीन को लोग सुंदर और सेक्सी तो मानते हैं लेकिन अभी तक उन्हें सुंदर अभिनेत्री का तमगा नहीं मिला है जिसकी वजह से जैकलीन कहीं ना कहीं उदास ही हैं। लेकिन जैकलीन को लगता है कि सलमान संग फिल्म करके उनकी भी किस्मत बदल जायेगी देखते हैं कि जैकलीन की यह ख्वाहिश पूरी होती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
