सलमान खान किक 2 टली, 2019 में नहीं करेंगे Dhamaka, ट्विस्ट जानकर चौंक जाएंगे
2019 आते ही एक से बढ़कर एक फिल्मों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। हर सुपरस्टार इस साल आने वाली अपनी बड़ी फिल्मों की तैयारी कर रहा है। इसी बीच सलमान खान की फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। ये खबर दबंग खान की धमाकेदार फिल्म किक की सीक्वल यानी किक 2 से जुड़ी हुई है। जी हां! हाल ही में आ चर्चा है कि किक 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। किक 2 की जगह सलमान खान की एक और सुपरहिट सीक्वल मे लेली है।
[Bday Spcl: अजय देवगन-सलमान के साथ तगड़ा फाइट सीन, अब बाहुबली से टक्कर, एकदम धमाकेदार]
दरअसल, कुछ महीनों पहले साजिद नाडियावाला ने किक 2 का ऐलान किया था। उन्होंने ये भी साफ किया था कि ये फिल्म 2019 क्रिसमस तक रिलीज हो जाएगी। जिसके बाद ये माना जा रहा था कि ये फिल्म रणबीर कपूर की ब्रम्हास्त्र से क्लैश करेगी लेकिन हाल ही में सामने आया है कि किक 2 की स्क्रिप्ट अभी तैयार नहीं है और इस फिल्म पर काफी काम बाकी है। ऐसे में इसकी रिलीज डेट बढ़ा कर 2020 कर दी गई है। वहीं किक 2 की जगह अब 2019 के क्रिसमस पर सलमान की दबंग 3 बड़ा धमाका करेगी।

दबंग 3 को लेकर मेकर्स लगभग तैयार हैं और इसे 2019 में रिलीज करने का इरादा है। किक 2 की रिलीज डेट आगे बढ़ने पर क्रिसमस दबंग 3 को दे दिया है। बताया जा रहा है कि दबंग 3 के लिए एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फाइनल कर दी गई हैं। दबंग 3 अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी.. इस फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा हैं जिन्होंने सलमान के साथ वॉन्टेड बनाई थी। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बता देते हैं दबंग 3 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications