दबंग 3 की कहानी पर चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान और असली पुलिसवाला, 2018 बुक
इन दिनों बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी आने वाली बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ उनकी फिल्म रेस 3 रिलीज होने वाली है। वहीं वे तुरंत ही अपनी आने वाली दो बड़ी फिल्मों की तैयारी में जी-जान से जुट गए हैं। ये फिल्में हैं भारत और दबंग फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म यानी दबंग 3। उनकी आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर एक धमाकेदार खबर आ रही है। जिसके बाद माना जा रहा है कि ये फिल्म सलमान की सबसे शानदार फिल्म साबित होने वाली है।
[हालीवुड ने चुरा ली ब्लॉकबस्टर हिंदी फिल्म, एक नहीं 10 बार, चौंक जाएंगे आप]
दबंग और दबंग 2 के जबरदस्त हिट होने के बाद लगतार चर्चा थी कि दबंग 3 की कहानी कैसी रहेगी। इसे लेकर कई तरह की खबरें आ रही थीं, वहीं अब दबंग 3 की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है। सूत्रों की मानें तो दबंग 3 में एक असली पुलिस वाले की कहानी दिखाई जाएगी। ये पुलिस ऑफिसर नोएडा के हैं और कुछ समय पहले इनका एक बाहबली पॉलीटिशन के साथ जबरदस्त भिडंत का किस्सा वायरल हुआ था।

बताया जा रहा है कि दबंग 3 के राइटर दिलीप शुक्ला ने इस असली पुलिस ऑफिस के साहस की फिल्मी कहानी अरबाज खान और सलमान खान को सुनाई तो दोनों को ये आइडिया काफी पसंद आया और सलमान ने इस पर दबंग 3 बनाने का मन बना लिया। बता दें कि ये फिल्म इसी साल के अंत तक रिलीज कर दी जाएगी। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि दबंग 3 के लिए सलमान ने क्रिसमस बुक कर लिया है। बहरहाल, यहां जानें दबंग 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications