2019 में सलमान का डबल Dhamaka, अक्षय-रणबीर से महाक्लैश, तारीख लिख लीजिए
2019 की शुरूआत होते ही बड़ी-बड़ी फिल्मों के ऐलान का सिलसिला शुरू हो चुका है। बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स अपनी-अपनी आने वाली फिल्मों में जी-जान से लगे हुए हैं। वहीं इसी बीच बॉलीवुड के दबंग सलमान भी भारत को लेकर काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। ये फिल्म तो लगभग शूट हो चुकी है। वहीं अब सलमान की एक और फिल्म जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। ये है 2010 में आई सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म की तीसरी सीक्वल फिल्म।
[सलमान खान Flop, शाहरुख खान भी औंधे मुंह गिरे, रणवीर ने दिया ऐसा रिएक्शन]
जी हां! हम बात कर रहे हैं दबंग 3 की.. बीते करीब 2 सालों से ये फिल्म चर्चा में है। हाल ही में इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि 'हां, दबंग 3 अप्रैल में फ्लोर पर जाएगी, अभी इस फिल्म के लोकेशन पर काम किया जा रहा है। जैसे ही हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हो जाएंगे तो सलमान खान हैं और प्रभुदेवा इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे।' बता दें कि प्रभुदेवा दबंग 3 के निर्देशक हैं। उन्होंने वॉन्टेड जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में सलमान खान के साथ काम किया था।

माना जा रहा है कि दबंग 3 को 2019 में ही दिवाली या क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जा सकता है। वहीं अगर ये फिल्म दिवाली पर रिलीज होती है तो अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 से क्लैश करेगी और तो और क्रिसमस पर इसे रणबीर कपूर की मल्टीस्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र से टक्कर लेनी पड़ेगी। यानी की 2019 में एक और महाक्लैश पक्का है। तो चलिए इसी बात पर आपको आगे बताते हैं दबंग 3 से जुड़ी कुछ और बेहद दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications