Bharat: अब सलमान खान इन दो शहरों में करेगें Dhamaka, दीवाली के बाद शूटिंग शुरू

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के बीच सलमान खान की भारत भी जबरदस्त सुर्खियों में है। हाल ही में अली अब्बास जफर ने टीम के साथ अबू धाबी में शूटिंग पूरी की है। वहीं अब अगली शूटिंग नॉर्थ इंडिया में होगी। यहां पर फिल्म का वो भाग शूट होगा जिसमें 60 से 70 का दशक दिखाया जाएगा। बताया जा रहा है कि पार्टीशन के सीन्स पंजाब में शूट होगें, जिसमें गहरी रिसर्च के बाद वैसे ही सेट तैयार किए जाएंगे जैसे वाकई देखने को मिले थे। वहीं रिफ्यूजी कैंप को भी हूबहू रीक्रिएट किया जाएगा।

[4Years: Khan की पहली 200 करोड़ी फिल्म, बुरी तरह पिटी, फिर भी कर दिया कमाल]

भारत का ये शूट फिल्म का काफी अहम हिस्सा है। जिसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ और जैकी श्रॉफ मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ये शूटिंग नवंबर में शुरू होगी हांलकि सेट तैयार करने का काम अभी से ही शुरू हो गया है। फिलहाल मुंबई फिल्म की छोटे से भाग की शूटिंग हो रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के अलावा भारत के कुछ सीन्स दिल्ली में भी शूट किए जाएंगे।

salman-khan-film-bharat-next-shoot-will-be-held-north-india

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के 5 अलग-अलग अवतार देखने को मिलेंगे। अली अब्बाज जफर के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। बता दें, अबु धाबी में फिल्म के कुछ धमाकेदार एक्शन सीन्स को शूट किए गए हैं। बहरहाल, आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X