First Look के बाद भारत का एक और खुलासा, जबरदस्त एक्शन Dhamake की तैयारी

इन दिनों बॉलीवुड की की बड़ी फिल्मों को लेकर चर्चा है। वहीं इन्हीं फिल्मों में से एक है सलमान खान की भारत.. आज-कल माल्टा में फिल्म की शूटिंग जारी है। वहीं इस दौरान शूट से कई तस्वीरें सामने आती रहती हैं। बीते दिनों सलमान की शर्टलेस तस्वीर वायरल होने के बाद सलमान-कैटरीना की रोमैंटिक तस्वीर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं.. फिल्म में इन दोनों का ये फस्ट लुक माना जा रहा है। वहीं इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद फिल्म के डायरेक्ट अली अब्बास ने फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातों का खुलासा किया।

[B'day Spcl: सेक्स और शाहरुख पर एक्ट्रेस का बेबाक बयान, बोल्ड-ब्लंट और ब्यूटिफुल]

सलमान-कैट की तस्वीर को लेकर उन्होंने बताया कि भारत में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री नजर आने वाली है। उन्होंने बताया कि ये सलमान-कैटरीना का पहला शेड्यूल था जो हमारे लिए काफी इम्पॉर्टेंट था क्योंकि इस शेड्यूल में ही दोनों का कैरेक्टर मजबूत से रखना है। उन्होंने बताया कि हमने दोनों का एक रोमैंटिक गाना शूट कर लिया है। ये तस्वीर उसी गाने से जुड़ी है। उन्होंने एक और गाना शूट कर लिया है जिसमें नूरा फतेही नजर आने वाली हैं। नूरा फतेही के गाने के साथ कुछ एक्शन सीक्वेंस भी शूट हो गए हैं।

salman-khan-film-bharat-director-ali-abbas-zafar-on-action-scene-and-other-details

वहीं अली अब्बास जफर ने ये भी बताया कि माल्टा है के बाद इस फिल्म की अगली शूटिंग अबू धाबी में होगी और यहां फिल्म से जुड़े कुछ धमाकेदार एक्शन सीन शूट किए जाएंगे। बता दें कि पहले भारत में सलमान के साथ प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली थीं लेकिन अपनी सगाई की वजह से उन्होंने भारत छोड़ दी। जिसके बाद फिल्म में कैटरीना की एंट्री हुई। बहरहाल, आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और दिलचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X