सलमान खान से पंगा लेना पड़ा अभिनव कश्यप को भारी, ठुका इतने करोड़ का मानहानि केस, कोर्ट ने भी दी चेतावनी
फिल्ममेकर और डायरेक्टर अभिनव कश्यप पिछले कुछ समय से अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बने हुए हैं। बता दें कि कुछ समय पहले अभिनव कश्यप ने सलमान खान और उनके परिवार को लेकर कुछ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद सलमान खान ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। फिल्ममेकर के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था। वहीं अब उस मामले में कोर्ट का नया अपडेट सामने आया है। बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में सलमान खान को राहत दी है और अभिनव कश्यप की फटकार लगाई है। चलिए जानते हैं कि क्या कुछ कहा कोर्ट ने...

मुंबई कोर्ट ने लगाई अभिनव कश्यप की फटकार
सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर एक्टर ने मानहानि का केस फिल्ममेकर पर किया था। वहीं शुक्रवार को मुंबई कोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई की और अभिनव कश्यप की जमकर फटकार लगाई। साथ ही कोर्ट ने कहा कि सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ अपमानजनक और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाने वाली वह किसी भी तरह की कोई बात ना करें।
सलमान खान ने की थी इतने करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग
बता दें कि सलमान खान ने मुआवजे के तौर पर स्थाई रोक और 9 करोड़ रुपये की मांग की थी। यह केस अभिनव कश्यप के उन बयान पर किया गया है जो उन्होंने 2025 सितंबर और अक्तूबर में होने वाले पॉडकास्ट में दिया था। फिल्ममेकर ने इस पॉडकास्ट में सलमान खान की पर्सनालिटी और कैरेक्टर को लेकर कई झूठे बयान दिए थे।
क्या कहा था अभिनव कश्यप ने
फिल्ममेकर ने कुछ पॉडकास्ट में सलमान खान को क्रिमिनल और जिहादी कहा था। इसी के साथ ही उन्होंने सलमान खान के लुक्स पर भी कमेंट किया था। उन्हें मोटा जैसे शब्दों तक से पुकारा था। इतना ही नहीं अभिनव कश्यप ने सलमान खान के पिता सलीम खान और उनके दोनों भाई सोहेल और अरबाज को लेकर भी कई ऐसी बातें कही थीं जो आपत्तिजनक थीं। इसी के साथ ही काफी गाली गलौज भी की थी। वहीं इस मामले पर कोर्ट ने कहा कि आपको अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि आप किसी के बारे में कुछ भी कहेंगे गालियां देंगे किसी को नीचा दिखाएंगे और सामने वाले को धमकी देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











