'राधे' निगेटिव रिव्यू पर KRK को सलमान खान ने भेजा कोर्ट, मानहानि का केस, दी सफाई- सच्चाई के लिए लडूंगा
सलमान खान की ईद पर रिलीज हुई फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई को लेकर एक नया मामला सामने आया है। इस फिल्म को रिलीज हुई दो सप्ताह का समय हो चुका है। लेकिन ऐसा मालूम होता है कि सलमान खान अपनी फिल्म राधे को किसी भी तरह के निगेटिव रिव्यू से जोड़ना नहीं चाहते हैं।
यही वजह है कि सलमान खान ने ईद पर रिलीज हुई राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की छवि खराब करने का आरोप कमाल आर खान यानी कि केआरके पर लगाया है। खुद केआरके ने इस संबंध में जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

राधे फिल्म की समीक्षा को लेकर अभिनेता कमाल आर खान के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में मानहानि की शिकायत दाखिल की गई है। सलमान खान की कानूनी टीम ने सोमवार को इस पूरे मामले से जुड़ा कानूनी नोटिस कमाल आर खान को भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications











