फीमेल फैन ने जबरदस्ती खींचा सलमान खान का हाथ- सुपरस्टार का ऐसा था रिएक्शन- VIDEO
हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने 25 साल पूरे किये हैं, जिसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, सलमान इवेंट से बाहर निकलकर रहे थे, जब एक महिला फैन ने सेल्फी लेने के लिए जबरदस्ती सलमान का हाथ पकड़ लिया और उन्हें खींचने लगी। वीडियो में सलमान के एक्सप्रेशन से साफ है कि उन्हें फैन की इस हरकत पर काफी गुस्सा आया।
सलमान खान सुपरस्टार हैं और उनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। युवा ही नहीं, बल्कि बच्चे और बूढ़े भी सलमान के फैन हैं। लेकिन महिलाओं के बीच दबंग खान की दिवानगी कुछ अलग ही है। लेकिन ऐसी दिवानगी भी क्या.. जो आपके स्टार को ही खफा कर दे।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सलमान खान ने किसी तरह अपने गुस्से को काबू में किया और आगे बढ़ने लग गए।सुरक्षाकर्मियों ने महिला को वहां से हटाया।
बहरहाल, सलमान खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां लोग कह रहे हैं कि फैंस को भी समझना चाहिए कि स्टार्स भी इंसान होते हैं, किसी को भी इस तरह के अभद्र व्यवहार पर गुस्सा ही आएगा। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- एक यूजर ने लिखा, किसी को इस तरह से खींचना पसंद नहीं आयेगा.. सलमान खान विनम्र हैं इसलिए महिला को कुछ नहीं कहा..
View this post on Instagram#SalmanKhan does not appreciate a fan pulling him like this
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


Click it and Unblock the Notifications