..................... Salman Khan Female Fan kissed his hand in front of everyone video viral on social media - Hindi Filmibeat

बीती रात सलमान खान के साथ फीमेल फैन ने कर दी ऐसी हरकत, हैरान हो गए एक्टर! देखे वायरल वीडियो

Salman Khan video

Salman Khan video: सोशल मीडिया पर बीती रात रात के कई सारे वीडियो और फोटोज छाए हुए हैं। ये वीडियो और फोटोज बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर आनंद पंडित के 60वां जन्मदिन पार्टी के हैं। इस खास पार्टी में कई सारे सितारों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी पहुंचे थे। पार्टी के बाद सलमान ने अपनी एक फीमेल फैन से मुलाकात की और फैन ने सबके सामने एक्टर के साथ ऐसी हरकत कर दी जिससे एक्टर भी थोड़े हैरान रह गए।

फीमेल फैन ने किया सलमान खान को किस-

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है और इसको देखने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, क्योंकि ये वीडियो सुपरस्टार सलमान खान का है।

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सलमान खान बर्थडे पार्टी से निकलकर जैसे ही अपनी कार में बैठने जाते हैं तभी उनको भीड़ में कुछ फैंस आवाज देते हैं और एक्टर मिलने के लिए कहते हैं।

इसमें एक फीमेल फैन बहुत ही बेसब्री से एक्टर से मिलने का इंतजार कर रही होती है तो सलमान भी उससे मिलने के लिए अपने पास बुलाते हैं। वो फैन पहले सलमान को साइड हग करके खड़ी होती है और उन्हें आई लव यू कहती है।

इसके बाद फीमेल फैन सबके सामने भाईजान के हाथ को पकड़कर उस पर किस कर लेती है। इसके बाद सलमान थोड़ा ऑक्वर्ड फील करते हैं लेकिन वो उन्हें थैंक्यू कह कर निकल जाते हैं। और दूसरे फैंस से मुलाकात करते हैं। वीडियो में सलमान ने लिए फैंस का क्रेज साफ देखने को मिल रहा है।

सलमान खान का वर्कफ्रंट-

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर को हाल ही में 'टाइगर 3' में देखा गया था, इस मूवी में एक्टर के अपोजिट कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया था। इसके बाद वह वर्ष 2024 में 'टाइगर वर्सेज पठान' पर काम शुरू करेंगे।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सलमान कुछ और कहानियों पर भी काम करेंगे। जानकारी के अनुसार सलमान, सूरज बड़जात्या और करण जौहर के साथ कुछ स्टोरी आइडिया साझा कर रहे हैं। हालांकि, यह बातचीत कितनी रंग लाएगी यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X