Salman Khan से शादी करने के लिए दिल्ली से मुंबई भागकर आई 24 साल की लड़की, फार्महाउस के बाहर किया हंगामा

Salman Khan News: सुपरस्टार सलमान खान की दीवानी लड़कियों की कोई कमी नहीं है लेकिन हाल ही में एक लड़की ने तो कमाल ही कर दिया। एक फैन गर्ल कथित तौर पर महाराष्ट्र में उनके पनवेल फार्महाउस के बाहर गई और उनसे शादी करने की इच्छा जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, दिल्ली की एक 24 साल लड़की ने दावा किया कि वह सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं, वह उनके पनवेल फार्महाउस के पास पहुंचीं और उनसे मिलने की मांग की। हालांकि सलमान तब वहां नहीं थे, वहां मौजूद लोगों ने तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित किया और यहां तक कि महिला की गलत हरकत के सबूत के तौर पर उसका वीडियो भी बना लिया।
एक एनजीओ के संस्थापक ने घटना के बारे में डिटेल में जानकारी देते हुए कहा, "दिल्ली की महिला को 22 मई को हमारे शेल्टर होम में लाया गया था, और हमने पाया कि उसकी हालत काफी गंभीर है, क्योंकि उसने हमारी बात सुनने से इनकार कर दिया और लगातार कहती रही कि वह खान से शादी करना चाहती है। वह पूरी तरह से उनकी स्क्रीन इमेज से प्यार करती थी।" उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने उनकी मानसिक देखभाल के लिए कलंबोली के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया और उसकी मां, जो दिल्ली में है, उनको इस बारे में इन्फॉर्म कर दिया गया है। परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित था क्योंकि वह सलमान से शादी करने के लिए अकेले दिल्ली से नवी मुंबई आई थी। आठ दिनों की थेरेपी और काउंसलिंग के बाद महिला को उसके घर वापस भेज दिया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो में, फैनगर्ल लगातार कहती रही कि वह सलमान से शादी करना चाहती है। इसके बाद पुलिस उस लड़की को तालुका पुलिस स्टेशन ले गई और बाद में उसे मदद के लिए सोशल एंड इवेंजेलिकल एसोसिएशन फॉर लव (सील) नाम की एक एनजीओ के पास ले जाया गया। एनजीओ सील से बात करते हुए, उसने कहा, "मैं बचपन से सलमान की फिल्में देखती रही हूं और मासूमियत से सोचती थी कि मैं उनसे शादी कर सकती हूं। अब, पनवेल आने और इलाज करवाने के बाद, मुझे एहसास हुआ है कि मैं गलत थी। वह (सलमान) अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं और फिल्मों में जैसा करते हैं, वैसा नहीं है।"
सलमान फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से पहले की रस्मों के दूसरे चरण के लिए इटली में हैं। दूसरी ओर, पुलिस उनके घर में आग लगने और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियों के मामलों की जांच कर रही है। अब, वे दिल्ली की एक फैनगर्ल के मामले की जांच कर रहे हैं, जो उनके फार्महाउस के बाहर चक्कर लगाती हुई उनसे शादी करना चाहती थी।


Click it and Unblock the Notifications











