..................... Salman Khan felt scared of Lawrence Bishnoi, video viral tell the blackbuck hunting incident - Hindi Filmibeat

VIRAL VIDEO: जब सलमान खान को सताया लॉरेंस बिश्नोई का डर ? बयां की पूरी सच्चाई, बोले- उस काले हिरण को मैंने...

Salman Khan

Salman Khan Video Viral: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों काफी टाइट सिक्योरिटी में नजर आ रहे हैं। क्योंकि जब से बाबा सिद्दीकी का निधन हुआ है तब से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप के सदस्य कई बार सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। अप्रैल के महीने में तो समलान खान के घर के बाहर लॉरेंस बिश्नोई ने जमकर फायरिंग करवाई थी। इसी के साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने यह भी कहा था कि सलमान खान माफी मांग लें, नहीं तो अंदाज अच्छा नहीं होगा। इस हादसे के बाद भी लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को धमकियां देनी नहीं छोड़ी हैं।

बीते दिनों ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम के व्हाट्स ऐप पर एक धमकी भरा मैसेज आया था इसी के साथ ही 5 करोड़ रुपये की डिमांड भी की गई थी। इस मैसेज को भेजने वाले शख्स ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का हिस्सा बताया था। हालांकि इस मैसेज को देखकर सलमान खान का क्या रिएक्शन था यह तो सामने नहीं आया, लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख आपकी भी आंखें फटी रह जाएंगी।

जी हां, सलमान खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां वह काले हिरण के शिकार और उसे मारने को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। एक इंटरव्यू में सलमान खान कहते हैं कि वो मैं नहीं था जिसने काले हिरण को मारा, वह कोई और था। वहीं सलमान खान से पूछा गया तो आपने यह सच्चाई क्यों नहीं बताई की कौन था जिसने ऐसा किया।

तब समलान खान ने कहा कि उन्हें ऐसा करने की आदत नहीं है। वह किसी पर उंगली उठाना नहीं चाहते। सलमान खान आगे कहते हैं कि लोगों को 1% भी सच्चाई नहीं पता है और लोगों को लगता है कि ये मैंने किया। बता दें कि जब से यह मामला फिर से सुर्खियों में आया है। सलमान खान का यह पुराना इंटव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X