श्रमिकों के लिए मसीहा बनें सलमान खान

नई फिल्म का संगीत जारी करने के अवसर पर सलमान ने फिल्म सिटी के श्रमिकों को आमंत्रित किया। इस दौरान सलमान ने उन्हें कपड़े देकर सम्मानित किया। मुम्बई में सलमान ने संवाददाताओं से कहा, जब मैं अपनी फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहा था तब मुझे महसूस हुआ कि जो लोग लगातार काम करते रहते हैं, उन्हें कार्यक्रम के दौरान बुलाया जा सकता है, जिन्हें किसी से सम्मान नहीं मिलता है। इसलिए मैंने सोचा की ऐसे लोगों को बुलाना चाहिए।
सलमान ने कहा, मैंने सोचा कि फिल्म सिटी के श्रमिकों को क्यों न सम्मानित किया जाय क्योंकि यह लोग भी फिल्म का हिस्सा होते हैं और किसी के द्वारा इन्हें आमंत्रित नहीं किया जाता है। सलमान खान, जरीन खान, असिन और निर्देशक अनीस बज्मी सहित पूरी फिल्म यूनिट द्वारा इस तरह का उपहार पाकर श्रमिक काफी खुश थे।
आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'रेडी' प्रदर्शन के लिए तैयार है। फिल्म का एक गाना है 'करेक्टर ढ़ीला' जिस पर सल्लू मियां थिरकते नजर आयेंगे, वो भी अभिनेता राजकपूर, दिलीप कुमार और धर्मेन्द्र के अंदाज में। फिल्म तो 3 जून को सिनेमाघर पहुंचेगी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications











