Opps.. शाहरूख खान को लेकर सलमान ने दिया SHOCKING बयान!
[बॉलीवुड न्यूज] अगले साल ईद पर सलमान खान की 'सुल्तान' और शाहरूख खान की 'रईस' एक साथ रिलीज हो सकती है। इस खबर ने इस तरह सूर्खियां बनाई, जैसे जंगल में आग फैलती हो। हो भी क्यों न.. शाहरूख और सलमान को लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं।

बहरहाल, दोनों फिल्में क्लैश होने की बात पर जब सलमान से सवाल किया गया तो उनका जवाब हैरानी में डालने वाला था। जी हां, दबंग खान ने कहा इस क्लैश से शाहरूख खान को तो बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे अगेंस्ट उनकी फिल्मों का 100 प्रतिशत रिकॉर्ड है।
SURPRISE: शाहरूख खान की 'फैन' में है कुछ अनोखा.. हैरान रह जाएंगे!
सलमान ने बताया कि उन्होंने शाहरूख के अपोजिट अब तक दो बार फिल्में रिलीज की हैं। डॉन के साथ जान-ए-मन और ओम शांति ओम के साथ सांवरिया.. और सलमान की दोनों ही फिल्में बुरी तरह पिट गई हैं। वहीं, शाहरूख की फिल्मों ने रिकॉर्ड बनाया है।
लिहाजा, सलमान ने कहा कि इस बात से यदि किसी को डरने की जरूरत है तो वह मैं हूं.. शाहरूख नहीं। बता दें, राहुल ढ़ोलकिया की फिल्म रईस में शाहरूख के साथ नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान नजर आएंगी। यह एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी। बहरहाल, हमें रईस और सुल्तान दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

