''कैटरीना कैफ की वजह से.. मेरी फिल्म सुपरफ्लॉप हुई है....''- सलमान खान
Recommended Video

अरे मजाक नहीं.. सच्चाई है कि सलमान खान ने हाल ही में कैटरीना कैफ की तारीफ करते हुए कुछ ऐसा कहा.. जिसे सुनकर कैटरीना की आंखों में भी खुशी के आंसू आ जाएंगे। जानना चाहेंगे कि सलमान ने आखिर क्या कहा..
सलमान खान ने कहा, कैटरीना अपनी लिमिट अच्छे से जानती है.. और उस चीज के लिए वह और भी मेहनत करती हैं.. जो वह नहीं कर सकतीं। जब उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली थी.. वह डांस भी नहीं कर पाती थीं। आज वह इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन डांसर हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण या जो कुछ अच्छी एक्ट्रेस हैं.. मुझे लगता है कैटरीना डांस में सबको पीछे छोड़ती है।

साथ ही उन्होंने कहा, हम दोनों ही खुद को ज्यादा टैलेंटेड नहीं समझते। हम खुद को बिल्कुल नॉर्मल लोग मानते हैं। मैं तो कैटरीना से कई बार फिल्में करने के दौरान सलाह भी लेता हूं.. हालांकि जब कभी उन्होंने जिस भी फिल्म के लिए सलाह दी है.. वह फिल्म सुपरफ्लॉप हुई है।


Click it and Unblock the Notifications