हमेशा शाहरूख की वजह से विवादों में फंस जाता हूं- सलमान खान
[बॉलीवुड न्यूज] शाहरूख खान और सलमान खान एक बार फिर अच्छे दोस्त बन गए हैं। लेकिन हाल ही में सलमान खान ने ऐसा बयान दिया कि वे हमेशा शाहरूख की वजह से मुसीबत में फंस जाते हैं। Oppss....
अरे नहीं, घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, हाल ही में जब शाहरूख ने देश में धर्म के नाम पर असहिष्णुता की बात की.. तो नेताओं से लेकर आम जन उन्हें पाकिस्तानी एजेंट बनाने लगे। ऐसे में जब सलमान खान से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने पहले टालना ही सही समझा।
लेकिन जब उन्हें लगा कि वे पीछा नहीं छुड़ा सकते तो सलमान ने मजाकिए अंदाज में कहा, 'हमेशा शाहरूख मुझे विवादों में फंसा देते हैं.. वो बोलकर निकल जाते हैं.. फिर मुझे आना पड़ता है उनको सपोर्ट करने के लिए..'
हम्म.. उम्मीद है लोग अब इस बारे में सलमान से सवाल नहीं करेंगे। बहरहाल, यहां देखते हैं सलमान- शाहरूख के दोस्ती की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

