सलमान को लगता है इमरान हैं ज्यादा काबिल

Salman Khan feels Emraan Hashmi is the most underrated actor
इमरान हाशमी के सितारे पिछले कुछ सालों से काफी चमक रहे हैं और उनकी हर एक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर रही है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई उनकी फिल्म राज़ 3 उनकी अब तक की सबसे हिट फिल्म साबित हुई है। देखा जाए तो राज़ 3 में उनकी एक्टिंग को कुछ ज्यादा पसंद नहीं किया गया क्योंकि बिपाशा की एक्टिंग के आगे फिल्म के बाकी किरदार फीके पड़ गए। अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि इमरान की काबिलियत को ठीक से आंका नहीं जा रहा।

सलमान खान ने बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी के बारे में कहा "इमरान हाशमी की काबिलियत को सही ढ़ंग से आंका नहीं जा रहा। उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए। वो एक के बाद एक हिट फिल्में दे रहे हैं। वो आज के सबसे बड़े एक्टर हैं। मुझे वो पसंद हैं साथ ही उनका काम भी।"

बॉलीवुड में आज के सुपरस्टार कहे जाने वाले सलमान खान से बेहतर बॉलीवुड के एक्टर्स और एक्ट्रेसेस की काबिलियत को भला कौन पहचान सकता है। सलमान ने ही बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे दिये हैं। साथ बॉलीवुड की कई टॉप एक्ट्रेसेस आज जिस ऊँचाई पर हैं वहां पहुंचाने के लिए सलमान को ही श्रेय दिया जाना चाहिए। ऐश्वर्या से लेकर कैटरीना तक की सफलता के पीछे कहीं ना कहीं सलमान का हाथ है। तो अब अगर सलमान को लगता है कि इमरान की काबिलियत को सही ढंग से पेश नहीं किया जा रहा तो सच ही होगा।

तो अब इमरान को तो खुश हो जाना चाहिए कि सलमान की नजरें अब उनपर पड़ गई हैं और हो सकता है कि अब इमरान के सितारे और भी चमक जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X