..................... Salman Khan fatherhood plans 2025 After Katrina Kaif actor will become a Father Soon - Hindi Filmibeat

कैटरीना की प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद सलमान ने भी फैंस को चौंकाया, भाईजान भी जल्द बनेंगे पापा!

Salman Khan

Salman Khan fatherhood plans 2025: कैटरीना कैफ ने अपनी प्रेग्नेंसी (Katrina Kaif Pregnancy) का ऐलान किया है और उनके फैंस उनके बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी ये खुशखबरी फैंस संभाल ही नहीं पाए थे कि सलमान खान ने भी पिता बनने की बात कहकर लोगों को एक आशा की किरण दे दी है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान हाल ही में Amazon Prime Video के नए टॉक शो Too Much with Kajol and Twinkle में पाए गए। इस शो का पहला एपिसोड खास था क्योंकि इसमें आमिर खान भी थे। इस शो में हंसी, मजाक और सीधी-सीधी बातें हुईं लेकिन एक बात ऐसी भी हुई जो टॉक ऑफ द टाउन बन गई।

सलमान खान ने रिश्तों के बारे में क्या कहा?

सलमान खान ने बताया कि रिश्तों में प्रॉब्लम तब आती हैं, जब एक साथी आगे बढ़ जाता है और दूसरा पीछे रह जाता है। दोनों को साथ मिलकर बढ़ना चाहिए, तभी रिश्ते मजबूत रहते हैं। उन्होंने कहा कि इनसिक्योरिटी तब आती है जब कोई पार्टनर दूसरों से ज्यादा आगे निकल जाता है।

जब आमिर खान ने उनके पुराने रिश्तों के बारे में पूछा, तो सलमान ने मजाक में कहा कि अगर कोई गलती हुई तो वो उनकी है। उन्होंने यह भी बताया कि वह एक दिन पिता बनना चाहते हैं। उनका कहना था, "बच्चे होंगे, जल्दी ही।"

काजोल और ट्विंकल का नया शो

काजोल ने बताया कि यह शो उनकी और ट्विंकल की पुरानी दोस्ती पर आधारित है। दोनों जब मिलती हैं तो बहुत मस्ती होती है, इसी मस्ती से इस शो की शुरुआत हुई। काजोल का मानना है कि यह शो सभी उम्र के लोगों को पसंद आएगा क्योंकि इसमें हर बात दिल से और असली तरीके से कही जाती है।

कब और कहां देखें यह शो?

इस शो का नाम है- Two Much with Kajol and Twinkle. इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर से अमेजन प्राइम पर होने वाला है। इस शो के पहले गेस्ट होंगे आमिर खान और सलमान खान। जो अपनी जिंदगी के कई राज खोलेंगे।

Read more about: salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X