बुर्के में 7444 नंबर की स्कूटी से आई महिला, मॉर्निंग वॉक कर रहे सलीम खान से बोली- 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजू'

Salim Khan Threat: सुपरस्टार सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद अब एक बार फिर से उन्हें धमकी मिली है। इस बार सलमान खान के पिता सलीम खान को टार्गेट किया गया है। सलीम खान को गुरुवार सुबह धमकी मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले सलीम खान जब बेंच पर बैठे आराम कर रहे थे उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से बैंडस्टैंड की तरफ स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था।
उसके पीछे एक बुर्का पहने महिला भी बैठी थी। महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या? स्कूटी का नंबर 7444 था। बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर स्कूटी वाले शख्स और महिला को हिरासत में लिया है।
सलमान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले बाइक से आए थे। उन्होंने सलमान के घर के बाहर 5 राउंड फायरिंग की और भाग गए। दो दिन बाद मुंबई पुलिस ने आरोपियों को गुजरात से अरेस्ट किया था।
मामले में पुलिस ने अब तक लॉरेंस समेत 9 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से अब तक 6 की गिरफ्तारी हो चुकी है। 1 मई को 6 आरोपियों में से एक अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी। लॉरेंस पहले से ही अन्य मामलों में जेल में बंद है।


Click it and Unblock the Notifications


