कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी पर सलमान खान के पिता का सामने आया रिएक्शन
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इस साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। इस तरह की खबरों लगातार सामने आ रही है। तमाम तरह की मीडिया रिपोर्ट्स में कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी को लेकर तरह तरह के गॉसिप्स भी सामने आ रहे हैं। लेकिन अभी फिलहाल सलमान खान के पिता सलीम खान का रिएक्शन इस कपल को लेकर सामने आया है।
विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि शादी जयपुर के एक आलीशान रिसॉर्ट में होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकी-कैटरीना की शादी 7-12 दिसंबर के बीच होगी, जिसकी बुकिंग उनके मैनेजरों ने पहले ही कर ली है।

इस तरह के कई फैक्ट्स विकी और कैटरीना की शादी को लेकर रखे जा रहे हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की अफवाहों के बीच, ये भी खबरें आई कि विकी और कैटरीना की शादी में सलमान खान नहीं जाएंगे। इसे लेकर सलमान खान के पिता व स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने रिएक्ट किया।


Click it and Unblock the Notifications









