पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत तो घबराई बेटी! भागते हुए पहुंची अस्पताल, चेहरे पर दिखी बेचैनी

बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म मेकर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ जाने की वजह से उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती किया गया। बता दें कि सलीम खान 90 साल के हैं। स्वास्थ्य से जुड़ी उन्हें समस्याएं रहती हैं, लेकिन आज अचानक से जब उनकी तबीयत बिगड़ी उन्हें तुरंत ही परिवार वालों ने मिलकर लीलावती अस्पताल में भर्ती किया। सलीम खान की सेहत को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उनकी तबीयत भी क्यों बिगड़ी इस बारे में भी परिवार ने मीडिया को कुछ नहीं बताया। जिसके बाद से फैन्स की चिंता बढ़ने लगी है।

Salman khan

अस्पताल में भर्ती सलीम खान से मिलने आए परिवार से सदस्य

बता दें कि पिता की तबीयत बिगड़ते ही परिवार परेशान दिखा। आज सुबह ही सलमान खान अपने पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। चेहरे पर टेंशन साफ झलक रही थीं। बताया जा रहा है कि अस्पताल में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। कुछ देर पहले ही सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री पहुंचे थे। वहीं हाल ही में सलीम खान की बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री भी अस्पताल पुहंचीं।

भागते हुए अस्पताल पहुंची बेटी

ब्राउन कवर के को-ऑर्ड सेट में अलवीर खान चेहरे पर मास्क लगाए गाड़ी से निकलते ही भागती नजर आईं। पिता से मिलने की हड़बड़ाहट साफ दिखाई दे रही थीं। अलवीरा खान की स्थिति देखकर फैन्स भी परेशान हो गए हैं कि क्या सलीम खान की ज्यादा तबीयत खराब है ? हालांकि अभी तक परिवार ने सलीम खान की सेहत को लेकर कोई भी बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सलीम खान के लिए फैन्स प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- आप जल्द ठीक हो जाए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- हां, ईश्वर आपको जल्द ठीक करे।

Read more about: salman khan salim khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X