19 दिनों से अस्पताल में भर्ती सलीम खान की अब कैसी है तबीयत ? आखिर कब मिलेगी छुट्टी...सामने आई बड़ी अपडेट
Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता और जाने माने स्क्रीनराइटर सलीम खान की तबीयत कुछ समय से नासाज़ है। 17 फरवरी को उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ था जिसका ट्रीटमेंट हो चुका है। कुछ समय के लिए उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया था, लेकिन जल्द ही उन्हें ICU में शिफ्ट कर दिया गया था।

इस दिन मिलेगी सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी
सलीम खान को अस्पताल में भर्ती हुए लंबा समय बीत चुका है। वहीं हाल ही में परिवार के करीबी सूत्रों ने जानकारी दी कि अब सलीम खान बेहतर महसूस कर रहे हैं। उनकी हालत में पहले से काफी सुधार हुआ है। डॉक्टर ऐसी उम्मीद जता रहे हैं अगर सलीम खान की हालत ऐसे ही स्थिर रही तो आने वाले तीन-चार दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
परिवार को मिली राहत
सलीम खान की जब से तबीयत बिगड़ी है उनका परिवार काफी परेशान नजर आया। रोजाना ही खान परिवार से कोई ना कोई सलीम खान से मिलने के लिए अस्पताल आता रहता है। सलमान खान भी कई दिनों से पिता की स्थिति को देख परेशान थे, लेकिन अब सलीन खान की हालत में सुधार हो रहा है। जिससे परिवार वाले बेहद खुश हैं।
डॉक्टर्स ने दी सलाह
सूत्रों का कहना है कि सलीम खान के सिर में जो क्लॉट था जिसका ट्रीटमेंट हो चुका है और उनकी रिकवरी भी अच्छी हो रही है। इसी के साथ ही डॉक्टर्स ने यह भी सलाह दी है कि सलीम खान के घर लौटने के बाद भी उनका खास ख्याल रखा जाए। वह जल्द स्वस्थ हों उसके लिए उन्हें स्ट्रेस से दूर रखा जाए। घर जाने के बाद भी सलीम खान का मेडिकल ट्रीटमेंट जारी रहेगा। फिलहाल तो उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स का कहना है कि सलीन खान की रिकवरी ठीक हो रही है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











