सलमान खान के पिता सलीम खान ने दिया फिल्म सिकंदर का पहला रिव्यू, बोले-इस फिल्म की खासियत यह है कि...

Sikandar movie first review by Salim Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर जमकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। पिछली बार उन्हें 'टाइगर 3' में देखा गया था। टाइगर में जहां सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। वैसे ही इस बार सलमान खान की एक और धमाकेदार फिल्म रिलीज होने जा रही है। बता दें कि यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'सिकंदर' है। इस फिल्म में सलमान खान रश्मिका मंदाना के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
सिकंदर की एडवांस बुकिंग कर रही है धमाल
बता दें कि फिल्म में रोमांस ही नहीं एक्शन और जमकर ड्रामा भी है। सलमान खान की इस फिल्म के टीजर और ट्रेलर ने रिलीज होते ही फैन्स को दीवाना बना दिया है। फैन्स तो अब इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल तो सिकंदर की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और सामने आ रहे बुकिंग के आंकड़े देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान की फिल्म सिकंदर ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देगी।
वहीं सिकंदर के रिलीज होने पर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान ने भाईजान की फिल्म सिकंदर का रिव्यू किया है। सलीम खान ने हाल ही में बताया कि उन्हें अपने बेटे की फिल्म कैसी लगी।
सलीम खान ने दिया पहला रिव्यू
दरअसल सलमान खान और आमिर खान ने फिल्म के डायरेक्टर आर. मुरुगदॉस से एक कठिन सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह दर्शकों को सीट से बांधे रखेंगे। तभी सलीम खान ने भी सिकंदर को लेकर अपने विचार बताए हैं। सलीम खान सिकंदर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि इसमें कई सारी चीजें ऐसी भी हैं जिसका आप अनुमान नहीं लगा सकते।
दर्शकों की फिल्म में दिलचस्पी हमारी जीत होगी
सलीम खान आगे कहते हैं कि सिकंदर में एक बात को ऐसी है कि आप आगे अंदाजा ही नहीं लगा सकते कि आगे क्या होने वाला है। सलीम खान कहते हैं कि अगर हम दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में बनाए रखेंगे कि आगे क्या होने वाला है। तो दोनों ही पार्टियां सफल रहेंगी। दर्शकों की यह दिलचस्पी एक बड़ी जीत साबित होगी।
घबराहट कैसे करें दूर
फिल्म के रिव्यू के बाद आमिर खान सलीम खान से पूछते हैं कि किसी भी एक्टर की चाहें मैं हूं या सलमान फिल्म रिलीज से पहले घबराहट तो होती ही है। तो एक्टर्स इस नर्वसनेस को कैसे दूर करें ? इसपर सलीम खान कहते हैं अगर आप कोई भी काम करते हैं तो थोड़ी तो घबराहट शुरू-शुरू में होती ही है। ऐसा नहीं होता कि सिर्फ मुझे ही घबराहट हो रही है। यह एक ह्यूमन नेचर होता है। अगर आप यही सोचकर चलोगे की यह सबके साथ होता है और इसीलिए मुझे भी हो रहा है तो आप कभी भी अकेलापन महसूस नहीं करोगे।
इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म
सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज की बात करें तो सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ ही रश्मिका मंदाना भी देखने को मिलेंगी। फिल्म में विज़नरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगदॉस की जोड़ी अपना बेहतरीन काम दिखाती नजर आ रही है। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स ने कई गाने रिलीज कर दिए हैं जैसे 'जोहरा जबीन', 'बम बम भोले' और 'सिकंदर नाचे' वहीं अब सिकंदर का नया रोमांटिक गाना 'हम आपके बिना' आज रिलीज होने जा रहा है। जिसे देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका के रोमांस के साथ ही ड्रामा और जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications