#Tiger3- ट्विटर पर ट्रेंड किया टाइगर 3- सलमान खान के फैंस ने कर डाली इतनी बड़ी डिमांड
सुपरस्टार सलमान खान के स्टारड़म की बात की जाए तो उनका नाम ही फिल्म को ब्लॉकस्टर बनाने के लिए काफी है। इस समय वो भले ही फिल्म राधे की शूटिंग में बिजी हों लेकिन फैंस उनको किसी और ही अवतार में देखने के लिए बेचैन नजर आ रहे हैं। हम बात कर रहे हैं सुपरस्टार की शानदार फ्रेंचाइजी टाइगर की। एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान के फैंस टाइगर 3 की मांग कर रहे हैं।
हाल ही में ट्विटर पर अचानक टाइगर 3 ट्रेंड होने लगा.. वो भी तब जब इस फिल्म से संबंधित किसी तरह का आधिकारिक खबर नहीं आई थी। सलमान खान की फैन फॉलोविंग और उनके स्टारडम का अंदाजा इसी से लग जाता है।

अब देखना ये है कि सलमान खान अपने फैंस को टाइगर 3 का तोहफा कब तक देते हैं। इसके पहले रिलीज हुई टाइगर जिंदा है ने धमाका किया था...


Click it and Unblock the Notifications