भारतीय मर्द चाहते हैं ताउम्र कुंवारे रहें सलमान!

बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान अब आखिरकार अपनी शादी को लेकर थोड़ा सीरियस दिख रहे हैं और अपनी शादी की प्लानिंग भी कर रहे हैं। सलमान की हां सुनने के बाद ही अब लोग उनके लिए दुल्हन भी ढूंढने लगे हैं आखिर कौन होगी अपने दबंग की दबंग जीवनसाथी। खैर आपकी जो भी राय हो लेकिन हाल ही में एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट के द्वारा किये गये एक सर्वे के मुताबिक कैटरीना कैफ को लोगों ने सलमान के लिए एक परफैक्ट जीवन साथी चुना है।

सलमान खान भले ही अभी तक इसी सोच में डूबे हों कि आखिर उनके लिए कौन परफऐक्ट जीवनसाथी हो सकता है लेकिन लोगों ने तो एक भी दिन नहीं लगाया अपने फेवरेट एक्टर के लिए दुलहन चुनने में। खबर है कि मशहूर मेट्रोमोनियल साइट शादी डॉट कॉम के द्वारा कराए गये सर्वेक्षण के मुताबिक 21,000 लोगों में से लगभग 70 प्रतिशत लोगों का मानना है कि कैटरीना कैफ ही सलमान खान के लिए एक आदर्श पत्नी साबित हो सकती हैं।

इसके अलावा आप ये सोचकर और भी शॉक्ड होंगे कि 60 प्रतिशत महिलाएं चाहती हैं कि सलमान जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंध जाएं जबकि 62 प्रतिशत भारतीय मर्द चाहते हैं कि सलमान कभी कभी शादी ना करें। अब ये तो वाकई सोचने वाली बात है कि आखिर मर्द क्यों चाहते हैं कि सलमान खान शादी ना करें आखिर सलमान भी एक नॉर्मल मर्द हैं। ये बात अगर लड़कियों मे कहा होता तब तो ये सोचा जा सकता था ऐसा हो सकता है कि चलो लड़कियां चाहती हों कि उनके चहेते सलमान कुंवारे रहें। लेकिन मर्दों की ये सोच वाकई गंभीर विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X