#SultanTrailer: ये रहा सुबूत...सलमान खान सुलतान थे, हैं और रहेंगे!
सलमान खान फैन्स बहुत ही ज़्यादा एक्साइटेड हैं। सुलतान का ट्रेलर 24 मई को आ रहा है और अब फैन्स को इस साल के सबसे बड़े धमाके का इंतज़ार है। हालांकि सलमान खान फैन्स ने सुबूत दे दिया है कि उनसे बड़ी फैन फॉलोइंग किसी की नहीं।
तभी तो भले ही ट्रेलर कल रिलीज़ हो रहा हो लेकिन फैन्स ने आज से ही ट्विटर पर राज करना शुरू कर दिया है। अब बात सलमान खान और यशराज फिल्म्स की इज़्जत है। भले ही फिल्म में सलमान खान हों लेकिन बीते कुछ सालों में दर्शकों का टेस्ट मतलब चुका है।
[सलमान थे...सुलतान थे...ईद थी...पर फिर भी लगा झटका!]
प्रेम रतन धन पायो और दिलवाले का हाल सबने देख ही लिया है। हालांकि अगर सुलतान के टीज़र और पोस्टर को गलती मान ली जाए तो सुलतान का ट्रेलर सलमान के लिए आखिरी मौका है।
वैसे भी जिस तरह फिल्म की शूटिंग के दौरान खबरें आ रही थीं, फिल्म के लिए सलमान खान ने काफी मेहनत की है। ऐसे में सलमान खान की सुलतान के ट्रेलर से अभी भी लोगों का ये उम्मीदें हैं जिन पर सलमान को खरा उतरना है -


Click it and Unblock the Notifications