चुलबुल पांडे के समर्थन में आये सलमान खान फैंस, #AwaitingDabangg3 किया ट्रेंड!
सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म दबंग 3 आजकल काफी सुर्खियों में है। फिल्म के टाइटल ट्रैक को लेकर विवाद शुरु ही हुआ था कि सलमान खान के फैंस अपने स्टार के बचाव में उतर आए हैं। फैंस ने फिल्म का समर्थन करने के लिए सोशल मीडिया पर #AwaitingDabangg3 को ट्रेंड करना शुरू कर दिया है।
सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी तगड़ी है, यह सभी जानते हैं। वहीं, ट्विटर पर दबंग 3 को लेकर शुरु किया गया यह ट्रेंड प्रमाण है कि सलमान खान के प्रशंसक उनसे कितना प्यार करते हैं। एक दिन से भी कम समय में, हैशटैग #AwaitingDabangg3 को प्रशंसकों द्वारा 1.2 लाख से अधिक बार उपयोग किया गया है।

दबंग 3 का टाइटल ट्रैक इस सप्ताह मुंबई में चुलबुल पांडे और प्रभु देवा द्वारा एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद है कि फैंस को यह पसंद भी आएगा और सारे विवादों को खत्म भी कर देगा। साल 2019 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म "दबंग 3" प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है, जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।
फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर और किच्चा सुदीप मुख्य किरदारों में दिखेंगे। कोई शक नहीं कि सलमान खान को एक बार फिर दबंग अंदाज में देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications