अरे अर्पिता, सलमान की बहन है सुपरस्टार नहीं...अब बस!
सलमान खान की बहन अर्पिता खान की शादी इतनी धूमधाम और इतनी बेहतरीन तरीके से हुई कि शायद ऐसी शादी किसी बॉलीवुड स्टार की भी ना हुई होगी। इस शादी में सलमान खान, शाहरुख खान, रितिक रौशन, कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा, करन जोहर, आमिर खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई स्टार्स शामिल हुए। जनता ने भी इस शादी को लेकर काफी उत्साह दिखाया और मीडिया ने भी इसे एक बॉलीवुड ईवेंट की तरह की कवर भी किया।

शादी में सितारों के आने की वजह से ये भले ही एक बॉलीवुड ईवेंट बन गया हो लेकिन सच तो ये है कि अर्पिता खान सिर्फ सलमान खान की गोद ली हुई बहन हैं। वो ना ही कोई बॉलीवुड स्टार हैं और ना ही वो फिल्मों से जुड़ी हुई हैं। ऐसे में शादी के बाद अर्पिता खान और आयुष के कहीं बाहर जाने..कहीं घू्मने आदि की खबरों को पढ़कर लोग काफी तंग आ रहे हैं।
लैला खान ने फेसबुक पर एक जानी मानी वेबसाइट की खबर का लिंक शेयर करते हुए लिखा है "ये बहुत ही बेवकूफी की बात है कि हम ये भी पढ़ें कि शादी के बाद अब अर्पिता और आयुष कहां खाना खाने जा रहे हैं। अरे ये लोग कोई बॉलीवुड सुपरस्टार तो हैं नहीं। अर्पिता सिर्फ सलमान खान की गोद ली हुई बहन है। हमने उनकी शादी सिर्फ सलमान खान की वजह से देखी लेकिन उसके बाद अब उसकी जिंदगी से जुड़ी खबरें पढ़ना बेकार है।"
आगे लिखा है "मीडिया अब अर्पिता और आयुष के घर के बाहर खड़ी रहेगी ये देखने के लिए कि वो लोग कब घर से बाहर जा रहे हैं और कहां जा रहे हैं। इनके पास और कोई काम नहीं।"


Click it and Unblock the Notifications