Salman Khan: 'टाइगर 3' का जलवा, रिलीज के 100 दिनों पहले क्यों ट्रेंड कर रही है सलमान खान की फिल्म!

salman-khan-fans-excited-for-tiger-3-trends-tiger-roars-in-100-days-on-twitter

Salman Khan fans excited for Tiger 3: सलमान खान स्टारर फिल्म 'टाइगर 3' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। साल की शुरुआत में आई 'पठान' के बाद से ही फैंस के बीच टाइगर का उत्साह डबल हो चुका है। बता दें, फिल्म दिवाली के मौके पर यानि की 10 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अब जबकि फिल्म की रिलीज में बस कुछ ही समय रह गया है, फैंस इसका उत्साह सोशल मीडिया पर भी दिखा रहे हैं। बीते दिन से ही ट्विटर पर फिल्म ट्रेंड कर रही है। फैंस "TIGER ROARS IN 100 DAYS" के साथ टाइगर की झलक शेयर कर रहे हैं।

सलमान खान के फैंस का उत्साह

टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ की जोड़ी दिखेगी, जबकि बतौर विलेन दिखेंगे इमरान हाशमी। इमरान के लुक को फिलहाल काफी छिपाकर रखा गया है। वहीं, शाहरुख खान का कैमियो रोल भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। बताया जा रहा शाहरुख- सलमान एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस देने वाले हैं, जिस पर टीम ने महीनों मेहनत की है। इसे फिल्म का बिगेस्ट एक्शन सीक्वेंस बताया जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेगी टाइगर

बता दें, मनीष शर्मा के निर्देशन में बनी टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी। टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान के बाद.. ये इस यूनिवर्स की पांचवी फिल्म होगी। ट्रेड विशेषज्ञ अभी से ही भविष्यवाणी कर रहे हैं कि टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर निश्चित रूप से कई रिकॉर्ड तोड़ देगी और अपनी सफलता के साथ एक नया मानदंड स्थापित करेगी।

टाइगर 3 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। ये 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट थीं। इस फ्रैंचाइजी में, सलमान भारतीय जासूस अविनाश सिंह 'टाइगर' राठौर की भूमिका निभा रहे हैं, और कैटरीना हैं पाकिस्तानी जासूस जोया हुमैमी।

Read more about: tiger 3 salman khan katrina kaif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X